September 20, 2026 12:18 am

September 20, 2026 12:18 am

पंचकूला में बुजुर्ग महिला के खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी, पुलिस जांच में जुटी

पंचकूला, 18 जनवरी: पंचकूला में एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-2 स्थित बसंत वृद्ध आश्रम के कमरा नंबर-113 में रहने वाली ललिता वधवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एटीएम कार्ड करीब चार साल पहले गुम हो गया था। 14 जनवरी को उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से मैसेज आया, जिसमें खाते से 10 बार में 10-10 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। कुल एक लाख रुपये की निकासी की सूचना मिलने के बाद वे घबरा गईं और तुरंत सेक्टर-2 थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सेक्टर-5 थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक से खाते का स्टेटमेंट भी प्राप्त कर लिया गया है। पुलिस अब संबंधित एटीएम की सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकदी निकासी किसने की और घटना को कैसे अंजाम दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें