August 29, 2026 2:21 pm

August 29, 2026 2:21 pm

72 घंटे में सुलझी ‘शाहबाद मर्डर मिस्ट्री’, मोहाली तक जुड़े तार

सोनीपत में शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कुरुक्षेत्र/सोनीपत), 20 जनवरी। रेलवे पटरियों को अपराध का सुरक्षित ठिकाना समझने वाले बदमाशों पर हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने करारा प्रहार किया है। महज 72 घंटे के भीतर जीआरपी ने एक ओर शाहबाद के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, तो दूसरी ओर सोनीपत में यात्रियों के लिए सिरदर्द बने शातिर चोर को धर दबोचते हुए लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की। इन दोनों सफल कार्रवाइयों ने अपराधियों में खौफ और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

अमल होटल के पास मिला था शव, जांच की कड़ी मोहाली तक पहुंची
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को शाहबाद में अमल होटल के समीप रेलवे लाइनों के किनारे सफेदों के झुंड में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान राजेश चोपड़ा निवासी चंडीगढ़, हाल निवासी मोहाली के रूप में हुई, जिनकी गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी।
शुरुआत में मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन परिजनों ने राजेश के साथ काम करने वाले मोनू पर संदेह जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेलवे नितिका गहलोत के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई।

जयपुर से दिल्ली तक दबिश, अंबाला यार्ड से आरोपी दबोचा
डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजय कुमार, एएसआई प्रदीप और कर्ण सिंह की टीम ने मोहाली, पंचकूला, चंडीगढ़, दिल्ली और जयपुर तक लगातार दबिश दी। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू उर्फ लुक्का (निवासी गोहाना, जिला सोनीपत) को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म यार्ड से गिरफ्तार कर लिया।
महज 72 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाना जीआरपी की तेज़ और प्रभावी कार्यशैली का प्रमाण माना जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से अन्य सहयोगियों के नाम सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है।

चोरी का मोबाइल बेचने आया चोर, 4 बाइक और 8 मोबाइल बरामद
उधर, जीआरपी सोनीपत को भी बड़ी सफलता मिली है। अक्टूबर माह में रेलवे स्टेशनों पर हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गश्त पर थी। गोहाना रोड ओवरब्रिज के पास चोरी का मोबाइल बेचने की सूचना पर एसआई धर्मपाल के नेतृत्व में एएसआई विकास कुमार ने कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार उर्फ फुली (निवासी पलवल) को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर करीब 4.10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई, जिसमें 4 मोटरसाइकिलें, 8 महंगे मोबाइल फोन, 2 ट्रॉली बैग और 1 पिट्ठू बैग शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से रेलवे स्टेशनों पर हुई अन्य चोरी व झपटमारी की वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 7 3
Total Users : 400373
Total views : 646002

शहर चुनें