September 14, 2026 12:24 pm

September 14, 2026 12:24 pm

पहाड़ों की बर्फबारी का असर, पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में बदला मौसम; कोहरे का यलो अलर्ट, बारिश से बढ़ी ठंड

चंडीगढ़, 24 जनवरी 2026: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब साफ तौर पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कई इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है और ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के 16 जिलों में आज और कल घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। आज पंजाब के कुछ जिलों—पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।
हरियाणा की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार और भिवानी सहित कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। सुबह के समय कोहरा छाने से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश और कोहरे का असर रबी फसलों पर मिलाजुला रहेगा। जहां नमी से फसलों को फायदा मिल सकता है, वहीं लंबे समय तक कोहरा रहने से कुछ फसलों में रोग लगने की आशंका भी है।
मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 9 5
Total Users : 413195
Total views : 663215

शहर चुनें