September 19, 2026 10:55 pm

September 19, 2026 10:55 pm

डोडा हादसा: झज्जर के शहीद जवान मोहित शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

झज्जर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हुए हरियाणा के झज्जर निवासी जवान मोहित शर्मा का उनके पैतृक गांव गिजारोद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद मोहित शर्मा को उनके पिता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।
शहीद की अंतिम यात्रा में गांव और आसपास के इलाकों से हजारों लोग शामिल हुए। “मोहित शर्मा अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। नम आंखों से लोगों ने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। मौके पर सेना के अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
डोडा हादसे में 10 जवान शहीद
गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवानों में झज्जर जिले के मोहित शर्मा भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद से इलाके में शोक की लहर है।
एक साल पहले हुई थी शादी
शहीद मोहित शर्मा करीब पांच साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और सिपाही के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। जवान की शहादत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
बर्फीली सड़क बनी हादसे की वजह
डोडा के डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, सड़क पर जमी बर्फ के कारण वाहन चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। वाहन में कुल 21 जवान सवार थे, जो डोडा से ऊपरी पोस्ट की ओर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा रोड पर संकरी सड़कें, तीखे मोड़ और गहरी खाइयां हैं, जो बर्फबारी के बाद और अधिक खतरनाक हो जाती हैं।

 

 

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 3 8 3
Total Users : 416383
Total views : 667451

शहर चुनें