September 24, 2026 9:42 am

September 24, 2026 9:42 am

पंचकूला में इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन (IPF) का भव्य सम्मेलन, देशभर से MSME फार्मा उद्यमियों की रिकॉर्ड भागीदारी

पंचकूला: इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन (IPF) द्वारा आयोजित भव्य फार्मा सम्मेलन में देशभर से MSME फार्मा उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर ड्रग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फार्मा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सम्मेलन में 300 से अधिक फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सम्मेलन में फेडरेशन ने उद्योग की छवि को सुदृढ़ करने के लिए “PCD” को Pharma Channel Development के रूप में पेश किया। फेडरेशन प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने कहा कि फेडरेशन भी वही सभी अनुपालन अपनाता है जो अन्य फार्मा कंपनियां अपनाती हैं, और देश में 2 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने में योगदान देता है। उन्होंने बताया कि उद्योग को गलत लेबल या ‘प्रोपेगैंडा’ से जोड़ना गलत है।
इस अवसर पर सीड्सकों नार्थ जोन के सुषांत शर्मा ने निर्माण और मार्केटिंग में नई SOPs और प्रोटोकॉल पर जानकारी साझा की। हरियाणा राज्य ड्रग कंट्रोलर ललित गोयल ने युवा उद्यमियों के लिए फार्मा प्रोटोकॉल पर क्विज आयोजित की। पंजाब के ड्रग कंट्रोलर संजीव गर्ग ने दवाओं के दुरुपयोग रोकने के अभियान पर प्रकाश डाला। रिपन मेहता ने दवाओं के स्टोरेज और एक्सपायरी प्रबंधन पर संबोधन दिया, जबकि अमित दुग्गल ने फार्मा कंपनियों के सपोर्ट सिस्टम पर विचार रखे। इस अवसर पर DCO पंचकूला परवीन कुमार, अमित लखनपाल और तजिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व IPF की पूरी टीम और समिति सदस्यों ने किया, जिनमें चेयरमैन संजय सिन्हा, प्रधान गुलशन रावत, महासचिव नीरज गिरी, प्रवक्ता सुरेंद्र राठी, ट्रेज़रर पंकज गोयल, वाइस प्रेसिडेंट अंकुज खन्ना, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी मनोज निगम, इवेंट्स कोऑर्डिनेटर विवेक नासा, जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ जुनेजा, को-ट्रेज़रर विशाल अग्रवाल और सज्जन गर्ग शामिल थे।
IPF के महासचिव नीरज गिरी ने कहा कि आने वाले समय में फेडरेशन उद्योग की सकारात्मक छवि, गुणवत्ता, पारदर्शिता और नियमों के पालन को मजबूत करने हेतु ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। सम्मेलन में मृणाल जी, साहिर भसीन, वरीश खन्ना, नीरज शर्मा, जगत गोयल, हिमांक बंसल, शिल्पा शर्मा, संजना शर्मा, राजीव मत्ता, आदेश सैनी, नरेश सेठी, मनीत, अरविंद शर्मा, दिनेश रोथरपाल, विनीट अरोड़ा, विवेक बंसल, हितेश गर्ग, रमन लांबा, चंदर भल्ला, पंकज अरोड़ा और विनीत सुनेजा सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित थे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 9 3 6
Total Users : 418936
Total views : 670796

शहर चुनें