August 29, 2026 12:24 pm

August 29, 2026 12:24 pm

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS/IRPS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS/IRPS कैडर के अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में आदेश 27 जनवरी 2026 को जारी किए गए, जिन पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के हस्ताक्षर हैं।
सुधीर राजपाल को अहम विभागों की जिम्मेदारी
1990 बैच के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा (गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी वे सुमिता मिश्रा से चार्ज लेकर संभालेंगे।

सुमिता मिश्रा को वित्तीय एवं स्वास्थ्य विभागों का प्रभार
IAS सुमिता मिश्रा (1990) को वित्तीय आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और आयुष विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये पद पहले सुधीर राजपाल के पास थे।
अरुण कुमार गुप्ता मुख्यमंत्री कार्यालय में
1992 बैच के IAS अरुण कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही वे वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी कार्यभार संभालेंगे। यह चार्ज वे अरुण रस्तोगी से ग्रहण करेंगे।

साकेत कुमार को शहरी निकाय विभाग
2005 बैच के IAS साकेत कुमार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव भी बने रहेंगे।
राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
IAS राम कुमार सिंह (2012) को विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है। वे पंचकूला नगर निगम के आयुक्त और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त CEO का कार्यभार भी संभालेंगे।

विनय कुमार बने पंचकूला नगर निगम आयुक्त
IRPS अधिकारी विनय कुमार (2015) को पंचकूला नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में OSD की जिम्मेदारी भी दी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारी शीघ्र अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 1 3
Total Users : 400313
Total views : 645919

शहर चुनें