August 29, 2026 7:44 pm

August 29, 2026 7:44 pm

चंडीगढ़ के पांच प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चंडीगढ़: 26 जनवरी के बाद चंडीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के पांच प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।
धमकी जिन स्कूलों को मिली, उनमें सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 मॉडल स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही एहतियातन सभी स्कूलों को तत्काल खाली करवा लिया गया।
मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूलों के आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन का आदेश
सभी विद्यालयों को शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट न फैलाने की सलाह दी जाती है।
यदि किसी विद्यालय को धमकी भरा ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा सके।
बिना किसी ठोस और सत्यापित आधार के अवकाश घोषित न करने की सख्त सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता में अनावश्यक भय व भ्रम फैल सकता है।
सभी विद्यालयों को नियमित शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 6 3 1
Total Users : 400631
Total views : 646396

शहर चुनें