April 5, 2026 1:34 pm

April 5, 2026 1:34 pm

PANCHKULA: विजय बंसल एडवोकेट ने कालका के शुभम शर्मा और कार्तिक को किया शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित

कालका जैसे छोटे से कस्बे से उठकर अपनी मेहनत अनुशासन लगन से दोनों युवा छात्रों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन- विजय बंसल

शिवालिक विकास मंच विशेष उपलब्धि के लिए कई छात्रों खिलाड़ियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को कर चुका है सम्मानित

पंचकूला/कालका 28 जनवरी 2026। हरियाणा के नंबर एक विधानसभा कालका के छोटे से कस्बे से निकाल कर राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम तक पहुंचे शुभम शर्मा और कार्तिक शर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया।
इस अवसर पर विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि कालका के कमला नगर और खेड़ा सीताराम में रहने वाले होनहार छात्रों शुभम शर्मा और कार्तिक कंचन 72 में सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐसे होनहार छात्रों की कड़ी मेहनत अनुशासन, सही मार्गदर्शन और लगन से अपने चयन से न केवल कालका बल्कि अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि धर्म और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध काशी नगरी में गत 4 से 11 जनवरी 2026 तक 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन सिगरा के डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 1250 खिलाड़ी शामिल हुए कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। विजय बंसल के साथ शिवालिक विकास मंच के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा, सूरजभान दहिया, बलबीर सिंह, संजीव धीमान, अमन आदि लोग भी थे।
विजय बंसल ने कहा कि शुभम शर्मा का खेल सफर उपलब्धियां से भरा हुआ है। उन्होंने एसजीएफआई हरियाणा जिला स्तरीय अंडर 17 (2023-24) में टीम कप्तान के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और सीबीएसई कलेक्टर उत्तर जॉन वॉलीबॉल अंडर 17 (2024-25) में कप्तान रहते हुए तृतीय स्थान हासिल किया था। उन्हें खेल महाकुंभ वॉलीबॉल (2024-25) और (2025-26) ओपन आगे वर्ग में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में भी सम्मानित किया गया।
शुभम शर्मा और कार्तिक की महान उपलब्धि के लिए शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने कालका के कमला नगर जाकर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके लिए शुभम शर्मा के पिता दीपक शर्मा सहित दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों ने विजय बंसल का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गुरिंदर चौधरी, सुरेंद्र चौहान, अंकुर शर्मा, सरदार अवतार सिंह, सीपी सैनी, बेदी जी, सुमित भट्टी, राजेश गुप्ता, प्रभजोत सिंह, दीपक शर्मा, पिंटू आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विजय बंसल एडवोकेट ने शुभम और कार्तिक की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अन्य युवा वर्ग को भी शुभम और कार्तिक जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने पिता अपने गांव और कालका क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कालका जैसे छोटे से कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की टीम में चयनित होना यह साबित करता है की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन, लगन से किसी भी मंच तक पहुंचा जा सकता है। शुभम शर्मा और कार्तिक आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
गौरतलब है कि शिवालिक विकास मंच द्वारा विशेष उपलब्धि प्राप्त हासिल करने वाले खिलाड़ियों, छात्रों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को समय-समय पर शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाता रहा है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 5 5
Total Users : 291155
Total views : 493345

शहर चुनें