April 6, 2026 1:28 am

April 6, 2026 1:28 am

AI के दम पर और स्मार्ट हुआ Google Photos, अब फोटो एडिटिंग होगी ज्यादा पर्सनल

नई दिल्ली: Google Photos अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फोटो एडिटिंग को और ज्यादा पर्सनल और नेचुरल बना रहा है। फेस ग्रुप्स तकनीक के जरिए अब किसी भी तस्वीर में चेहरे से जुड़े बदलाव—जैसे आंखें खोलना, मुस्कान जोड़ना या एक्सप्रेशन सुधारना—पहले से कहीं ज्यादा सटीक तरीके से किए जा सकेंगे।
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में स्पष्ट किया है कि फोटो एडिटिंग से जुड़ी सभी प्रोसेस यूज़र की प्राइवेट फोटो लाइब्रेरी के भीतर ही होती हैं। यानी यूज़र की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और तस्वीरें किसी बाहरी सर्वर पर शेयर नहीं की जाएंगी।

Nano Banana’ टूल से बदलेगा फोटो का लुक
Google Photos एडिटर में अब ‘Nano Banana’ नाम का नया टूल भी जोड़ा गया है। इस टूल की मदद से यूज़र अपनी फोटो को स्केच, आर्टिस्टिक स्टाइल या किसी खास थीम में आसानी से बदल सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए यूज़र को सिर्फ अपनी कल्पना को शब्दों में लिखना या बोलना होगा और AI अपने आप फोटो को उसी अंदाज में एडिट कर देगा।

AI एडिटिंग में ट्रांसपेरेंसी पर जोर
AI से एडिट की गई तस्वीरों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गूगल अब C2PA Content Credentials का सपोर्ट भी जोड़ रहा है। इसके तहत फोटो में एक डिजिटल लेबल जुड़ जाएगा, जिससे यह पता चल सकेगा कि इमेज कहां से आई है और उसमें क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।
इन नए अपडेट्स के साथ Google Photos फोटो एडिटिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 4 0
Total Users : 291340
Total views : 493636

शहर चुनें