July 2, 2026 2:07 am

July 2, 2026 2:07 am

मौसम का बदला मिजाज: किसानों को सतर्क रहने की सलाह, 1 फरवरी को बारिश-ओलावृष्टि के आसार

चंडीगढ़/हरियाणा: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए अहम सलाह जारी की है। गेहूं और सरसों की फसलों में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को अगले 2–3 दिनों तक सिंचाई न करने की हिदायत दी गई है। तापमान में गिरावट के कारण सरसों की फसल में सफेद रस्ट रोग का खतरा बढ़ गया है। यदि फसल में इसके लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत कृषि अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। वहीं, अगेती किस्म की गन्ने की फसल की कटाई शुरू करने को कहा गया है। पत्तेदार सब्जियों की कटाई सूर्योदय के बाद और कोहरा छंटने पर करने की सलाह दी गई है, ताकि नमी के कारण सब्जियां खराब न हों।

 

1 फरवरी को बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी को पूरे हरियाणा में मौसम सक्रिय रहेगा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर-पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य और दक्षिण हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

चंडीगढ़ में घनी धुंध और शीतलहर का असर

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर में कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे बना हुआ है। गुरुवार सुबह शहर में घनी धुंध छाई रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे एक बार फिर ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 5 8 3 3 5
Total Users : 358335
Total views : 589277

शहर चुनें