September 21, 2026 4:54 am

September 21, 2026 4:54 am

PANCHKULA: IPL नीलामी में प्रशांत वीर बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी,

पंचकूला में जश्न का माहौल
पंचकूला। आईपीएल नीलामी में सहारनपुर की विजेता टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके युवा क्रिकेटर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया है।
प्रशांत वीर ने वर्ष 2025 में पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित तीज़मल क्रिकेट टूर्नामेंट में सहारनपुर की विजेता टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के दौरान उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और निरंतर दमदार खेल ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ चयनकर्ताओं का भी ध्यान आकर्षित किया था, जिसका परिणाम अब पूरे देश के सामने है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद पंचकूला में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने प्रशांत वीर की सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
इस अवसर पर तीज़मल संस्था के प्रबंधक पंकज लिड्डू और विपिन लिड्डू ने प्रशांत वीर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विपिन लिड्डू ने कहा कि उनकी संस्था हमेशा से युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फरवरी माह में ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में चार दिवसीय एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।
लगातार उभरती खेल प्रतिभाओं के कारण पंचकूला अब खेलों की नर्सरी के रूप में पहचान बना रहा है, और प्रशांत वीर की सफलता इसका जीवंत उदाहरण है।

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 8
Total Users : 417358
Total views : 668737

शहर चुनें