November 17, 2026 12:22 am

November 17, 2026 12:22 am

CHANDIGARH: CTU आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 50 दिनों से जारी शांतिपूर्ण धरना समाप्त

नई इलेक्ट्रिक बस सेवा के साथ होगी टर्मिनेट व ऑफ-रूट कर्मचारियों की बहाली: संजय टंडन

आश्वासन से कर्मचारियों के घरों में फिर जलेगा चूल्हा-चौका: बलराज दहिया

चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026: सीटीयू से निकाले गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा पिछले 50 दिनों से जारी शांतिपूर्ण धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। धरने का समापन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन द्वारा कर्मचारियों की नौकरी बहाली का आश्वासन दिए जाने के बाद किया गया।

संजय टंडन ने बताया कि चंडीगढ़ में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसके साथ ही परिवहन विभाग में टर्मिनेट व ऑफ-रूट किए गए लगभग 300 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पुनः समायोजित किया जाएगा। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन समाप्त किया

इससे पहले भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनता दरबार के दौरान चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर कर्मचारियों की बहाली का मुद्दा उठाया था। बीएमएस के प्रधान बलविंदर सिंह और सीटीयू यूनियन के जसवंत सिंह ने प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों की मांग प्रमुखता से रखी।

वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन और भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने भी चंडीगढ़ प्रशासन से इस विषय पर संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। प्रशासन द्वारा सकारात्मक रुख अपनाए जाने के बाद संजय टंडन ने धरनारत कर्मचारियों को नववर्ष में जनहित में किए गए संघर्ष के लिए आश्वासन और सांत्वना देते हुए धरना समाप्त करवाया

धरना समाप्ति के बाद सीटीयू कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट प्रद्युम्न को एक लिखित अर्जी सौंपी गई, जिसमें लोकल रूटों पर चल रही 85 बसों के 15 वर्ष पूरे होने के बाद 142 आउटसोर्सिंग ड्राइवरों को ऑफ-रूट किए जाने तथा 158 कर्मचारियों को टर्मिनेट किए जाने के मुद्दे पर कुल 300 प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी बहाली की मांग की गई।

इस अवसर पर सीटीयू कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने चंडीगढ़ प्रशासक, प्रशासन, परिवहन विभाग, चंडीगढ़ भाजपा, भारतीय मजदूर संघ और सीटीयू यूनियन का आभार जताया। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन का फूलों की माला और सिरोपा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यूनियन के प्रधान एवं चेयरमैन ने कहा कि प्रशासक और वरिष्ठ नेताओं के आश्वासन से अब प्रभावित कर्मचारियों के घरों में फिर से चूल्हा-चौका जलेगा। इस पूरे आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ, चंडीगढ़ की भूमिका अहम रही, जिसने कर्मचारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 5 8 4 6
Total Users : 455846
Total views : 721291

शहर चुनें