September 20, 2026 6:01 am

September 20, 2026 6:01 am

PANCHKULA: 17 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी में रायपुरानी तहसीलदार गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस रिमांड

पंचकूला, 31 जनवरी: करीब 17 एकड़ भूमि के फर्जी लेन–देन के एक बड़े मामले में विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) ने कड़ा एक्शन लेते हुए रायपुररानी के तहसीलदार विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना SV&ACB, पंचकूला में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी तहसीलदार पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगभग 17 एकड़ जमीन के लेन–देन को नियमों के विपरीत और धोखाधड़ीपूर्ण तरीके से अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में जमीन के रिकॉर्ड, दस्तावेजों और म्यूटेशन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी विक्रम को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर जमीन सौदे से जुड़े अन्य पहलुओं, संभावित सहयोगियों, दस्तावेजों की फर्जीवाड़े की प्रक्रिया और किसी अन्य अधिकारी या निजी व्यक्ति की संलिप्तता की जांच करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी जमीन की खरीद–फरोख्त से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेज, नक्शे और बैंक लेन–देन की भी बारीकी से जांच कर रही है। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां या बड़े खुलासे होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामलों में किसी भी स्तर के अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 3 4
Total Users : 416534
Total views : 667626

शहर चुनें