September 20, 2026 12:17 am

September 20, 2026 12:17 am

पंचकूला पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय बालक सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा

बच्चों के साथ खेलते हुए सूखना लेक की ओर गया था,  वापिस घर नहीं पहुंचा
पंचकूला/15 फरवरी: 8 फरवरी को मानव कॉलोनी, सकेतड़ी निवासी 9 वर्षीय बालक बच्चों के साथ खेलने के लिए सूखना लेक की तरफ गया था, जो वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर 9 फरवरी को थाना एमडीसी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
सूचना मिलते ही सूचना पार्क पुलिस टीम ने एसएचओ मुनिष कुमार के नेतृत्व में एसआई राजकुमार की टीम के साथ आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान शुरू किया। बालक की तलाश के लिए गुमशुदगी के इश्तहार भी छपवाकर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए तथा संबंधित एजेंसियों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप बालक को बाल कल्याण समिति, चंडीगढ़ से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पंचकूला पुलिस का आभार व्यक्त किया।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा:
“पंचकूला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी गुमशुदगी की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संसाधनों का उपयोग कर व्यक्ति को सुरक्षित खोजने का हर संभव प्रयास किया जाता है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें