September 19, 2026 11:34 pm

September 19, 2026 11:34 pm

CHANDIGARH: 11वीं जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिमांश मेहरा ने जीता गोल्ड

चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर 10 स्केटिंग रिंक में 13 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित 11वीं जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 का सफल आयोजन एमराल्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा किया गया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में न्यू एंजल पब्लिक स्कूल, जीरकपुर के कक्षा तीन के छात्र एवं उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ी हिमांश मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर (9 वर्ष) फ्रेशर वर्ग की -41 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
हिमांश मेहरा बी.एस. ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षित खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल शरणजीत कौर ने हिमांश को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और कोचिंग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
चैंपियनशिप में देशभर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धी रहा। हिमांश की यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 5
Total Users : 416415
Total views : 667491

शहर चुनें