September 21, 2026 2:50 am

September 21, 2026 2:50 am

Dadri Ex Army Man Suicide : सिंचाई विभाग में कार्यरत रिटायर फौजी ने दी जान, लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में मारी गोली

Police investigation at a house in Charkhi Dadri after a retired soldier committed suicide with a licensed pistol.

Dadri Ex Army Man Suicide : दादरी की हरिनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार देर रात को घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक 41 वर्षीय रविंद्र मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खाचरौली तथा वर्तमान में दादरी की हरिनगर कॉलोनी में रहता था।

साल 2019 में भारतीय से हुआ था रिटायर


वह वर्ष 2019 में भारतीय सेना से रिटायर हुआ था और करीब ढाई वर्ष से सिंचाई विभाग में कार्यरत था। घटना के समय घर पर वह और उसका छोटा बेटा मौजूद थे। बेटे ने गांव में रह रहे अपने बड़े भाई को फोन पर घटना की सूचना दी। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पत्नी गई थी मायके


वारदात के समय मृतक की पत्नी खाटू श्याम से सीधे अपने मायके चली गई थी। सोमवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे रचित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।

ये भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/3204

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 3
Total Users : 417343
Total views : 668720

शहर चुनें