June 17, 2026 1:36 pm

June 17, 2026 1:36 pm

DELHI में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS व 36 DANICS अधिकारियों के तबादले-पोस्टिंग, हरि कालीकट बने दिल्ली वेस्ट के जिलाधिकारी

चंडीगढ़ के दो पूर्व IAS अधिकारियों को दिल्ली में मिली अहम जिम्मेदारी

दिल्ली: दिल्ली सरकार में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 36 आईएएस और 36 दानिक्स (DANICS) अधिकारियों के तबादले व नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश Government of NCT of Delhi के सर्विसेज़ विभाग द्वारा जारी किया गया, जिसे उपराज्यपाल की मंज़ूरी प्राप्त है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

इस फेरबदल में चंडीगढ़ में सेवाएं दे चुके दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ राजधानी को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यशपाल गर्ग IAS को प्लानिंग सेक्रेटरी की जिम्मेदारी

यशपाल गर्ग (IAS) को दिल्ली सरकार में सेक्रेटरी, प्लानिंग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी, भूमि एवं भवन (Land & Building) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

प्लानिंग और भूमि-बिल्डिंग जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी मिलने से राजधानी में विकास परियोजनाओं और भूमि प्रबंधन से जुड़े फैसलों में तेजी आने की संभावना है।

हरि कालीकट बने दिल्ली वेस्ट के जिलाधिकारी

वहीं हरि कालीकट (IAS) को दिल्ली वेस्ट जिले का जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ उन्हें CVO, DSIIDC (दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह नियुक्ति प्रशासनिक और औद्योगिक निगरानी—दोनों ही दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

चंडीगढ़ में निभा चुके हैं कई अहम भूमिकाएं

हरि कालीकट इससे पहले Chandigarh Administration में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे

आबकारी एवं कराधान आयुक्त,

एमडी, सिटको (CITCO)

जैसे अहम दायित्व संभाल चुके हैं। चंडीगढ़ में उनके कार्यकाल को प्रशासनिक सख्ती और नीतिगत स्पष्टता के लिए जाना जाता है।

72 अधिकारियों के तबादलों से प्रशासन में नई ऊर्जा

इस आदेश के तहत कुल 72 अधिकारियों (36 IAS व 36 DANICS) के विभाग बदले गए हैं। कई अधिकारियों को

प्रतीक्षारत (Awaiting Posting) से नई जिम्मेदारी,

अतिरिक्त प्रभार में बदलाव,

और विभागीय पुनर्संयोजन

के तहत नई पोस्टिंग दी गई है।

सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से दिल्ली शासन में कार्यकुशलता, जवाबदेही और निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सकेगा।

सलंग्न पूरी लिस्ट पढ़े—–

 

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 3 4
Total Users : 345434
Total views : 571475

शहर चुनें