August 29, 2026 12:24 pm

August 29, 2026 12:24 pm

“हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं” — BJP विधायक सतपाल जांबा का बयान, वीडियो वायरल

कैथल/पूंडरी: कैथल जिले के पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं।”
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान का है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
इस बयान को लेकर विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह कथन पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष और दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को लेकर अंदरूनी खींचतान को उजागर करता है।
वहीं, समर्थकों का कहना है कि विधायक का बयान आत्ममंथन के रूप में देखा जाना चाहिए और इसे किसी व्यक्ति या गुट विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद कैथल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 1 3
Total Users : 400313
Total views : 645919

शहर चुनें