November 15, 2026 11:25 pm

November 15, 2026 11:25 pm

YouTube Down Fixed : Users को राहत, भारत समेत दुनियाभर में बहाल हुई YouTube की सेवाएं; जानें क्या थी खराबी

YouTube Down Fixed : भारत समेत दुनियाभर में वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब की सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं। पिछले कुछ घंटों में तकनीकी खराबी के कारण यूट्यूब यूजर्स को होमपेज समेत वीडियो नहीं दिख रहे थे। यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर बताया कि हमारे रिकमेंडेशन सिस्टम की दिक्कत ठीक हो गई है और हमारे सभी प्लेटफॉर्म (यूट्यूब.कॉम, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक, किड्स और टीवी) वापस नॉर्मल हो गए हैं। हम शुक्रगुजार हैं कि आपने इसे सुलझाने में हमारा साथ दिया।”

यूट्यूब मंगलवार देर रात से पूरी तरह डाउन हो गया। दुनिया भर से यूजर्स ने परेशानियों का सामना किया। यूट्यूब पर वीडियो (होमपेज, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक और किड्स) नहीं दिख रहे थे। कंपनी ने ‘एक्स’ पर एक सपोर्ट पेज से लिंक करते हुए कहा, “अगर आपको अभी यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीमें इस पर काम कर रही हैं।”

YouTube is down. Here's what we know. | Mashable

ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने बताया कि यूजर बेस से 30 लाख से अधिक समस्याओं की रिपोर्ट मिलीं। हालांकि, भारतीय समयानुसार लगभग 6.30 बजे पर चरम पर पहुंचने के बाद शिकायतों की संख्या कम होती दिखाई दी। यूट्यूब ने सेवाओं के बाधित होने की पुष्टि की और कहा, “हमें पता है कि आप में से कुछ लोगों को अभी यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। हमारी टीम इसको ठीक करने में लगी है। जैसे ही हमें अपडेट मिलेंगे, हम आपको बता देंगे।”

बाद में यूट्यूब ने एक अपडेट जारी कर बताया कि होमपेज वापस आ गया है, लेकिन टीम ‘पूरे फिक्स’ पर काम कर रही है। आउटेज के सबसे गंभीर समय के दौरान, वेबसाइट के होमपेज पर आने वाले उपयोगकर्ताओं को बाद में वापस आने का संदेश दिखाई दे रहा था। गूगल के स्वामित्व वाली साइट यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके हर महीने 2.5 अरब से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/975

 

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

Our Visitor

4 5 4 7 9 8
Total Users : 454798
Total views : 719818

शहर चुनें