August 28, 2026 7:51 am

August 28, 2026 7:51 am

सदन में गरजे मुख्यमंत्री: बुजुर्गों की पेंशन पर राजनीति न करे विपक्ष

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुजुर्गों की पेंशन को लेकर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बुजुर्गों का सम्मान करती है और उनकी पेंशन काटने का सवाल ही नहीं उठता।
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा, “हमारे बुजुर्ग हमारे पिता के समान हैं। उनकी पेंशन में कटौती की बात करना भी गलत है। हमारी सरकार ने हमेशा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता दी है।”
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि पेंशन के मुद्दे पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। सैनी ने कहा कि विपक्ष को अपने शासनकाल को भी याद रखना चाहिए, जब बुजुर्गों को 6-6 महीने तक पेंशन नहीं मिलती थी और कई किलोमीटर तक भटकना पड़ता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पेंशन व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाया है। अब पेंशन सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचती है और मोबाइल पर मैसेज के जरिए सूचना भी मिल जाती है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिली है।
मुख्यमंत्री के बयान के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 2 5
Total Users : 399325
Total views : 644580

शहर चुनें