August 30, 2026 4:13 am

August 30, 2026 4:13 am

विजिलेंस ब्यूरो ने सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026:विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही अपनी मुहिम के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर सैल , संगरूर में तैनात सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कोठे महां सिंह वाला, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम संगरूर में एक मामला दर्ज था, जिसमें आरोपी सब-इंस्पेक्टर जांच अधिकारी के रूप में तैनात था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी पत्नी को मामले से बरी करवाने में मदद करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 1
Total Users : 400791
Total views : 646591

शहर चुनें