अंबाला छावनी में आत्मीय मुलाकात, प्रदेश के विकास मुद्दों पर भी हुई चर्चा
चंडीगढ़, 28 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अनिल विज का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।
यह मुलाकात आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही। भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, जनसेवा और विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर नई ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री के आगमन पर अनिल विज, उनके भाई राजिंद्र विज और कपिल विज ने शॉल भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पारिवारिक और आत्मीय वातावरण में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत किया।














Total Users : 417416
Total views : 668821