April 5, 2026 12:40 pm

April 5, 2026 12:40 pm

HARYANA: भाजपा ने हरियाणा से पर्ची और खर्ची के दौर को समाप्त किया : CM नायब सैनी

विपक्ष के पास सदन में बोलने के लिए सिर्फ झूठ है : मुख्यमंत्री नायब सैनी

विपक्ष के पास सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का ही काम रह गया है : नायब सैनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में हुई विधायकों, प्रदेश प्रवक्ताओं, चेयरमैनों की कार्यशाला

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़, 01 मार्च। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने विधायकों, प्रदेश प्रवक्ताओं और चेयरमैनों को प्रशिक्षण दिया और मुख्य विषयों पर गहन चर्चा की। मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली व प्रदेशवासियों को पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास सदन में बोलने के लिए सिर्फ और सिर्फ झूठ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सदा सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक विपक्ष को जोरदार जवाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने वंदे मातरम को भी विवादों में घसीटने का काम किया। वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष केवल समय की गणना नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्जागरण, संघर्ष और स्वाभिमान की 150 वर्ष लंबी गाथा है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी दलों ने बुजुर्गों की पेंशन काटने जैसे संवेदनशील मुद्दों पर झूठ और भ्रम फैलाकर घटिया राजनीति की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर पात्र बुजुर्ग को घर बैठे पेंशन बनाकर भेज रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने 25 दिसंबर 2025 को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा में 9 लाख 22 हजार 452 पात्र महिलाओं के खातों में अब तक चार किस्तों में 634 करोड जारी किए जा चुके हैं।
श्री सैनी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी और आज हमारी सरकार किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड रुपए डाले जा चुके हैं।
नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। नशे के विरुद्ध लड़ाई में पड़ोसी राज्यों का सहयोग लेने के लिए हरियाणा के पंचकूला में अंतर्राज्यीय सचिवालय स्थापित किया गया है। पिछले 5 सालों में नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे लगभग 26 हजार अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के सम्मान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध। पिछले 11 वर्षों में खेल अवसंरचना पर 989 करोड रुपए किए गए खर्च किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पर्ची और खर्ची के दौर को समाप्त किया है। अब युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक लगभग 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं। भाजपा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन करके प्रदेश के युवाओं को ठेकेदारों के शोषण मुक्ति दिलाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन भाजपा की कार्य संस्कृति की आधारशिला है। पंडित दीनदयाल के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। नायब सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को अपडेट रखने की प्रक्रिया है। कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से ही नेता बनते हैं। प्रशिक्षण संगठन की रीढ़ है और यह कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है।

नई ऊर्जा और नए उत्साह के लिए प्रशिक्षण आवश्यक : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन निर्माण संभव है। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएगा। श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नये उत्साह के लिए प्रशिक्षण को जरूरी बताया।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल व्यक्तिगत जीवन में सुधार आता है, बल्कि नई सोच और दृष्टिकोण भी विकसित करता है।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने नायब सैनी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नायब सरकार संकल्प पत्र के हर संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

बड़ौली ने कहा कि हमें सरकार की योजनाओं और उपब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के विकास, सुशासन, विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 3 9
Total Users : 291139
Total views : 493319

शहर चुनें