बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 मई: चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा बुधवार को आयोजित पर्यावरण जागरूकता और फिटनेस अभियान के तहत विभिन्न अधिकारी अलग-अलग पर्यावरण हितैषी साधनों से अपने कार्यालय पहुंचे। इसी क्रम में डीपीआर चंडीगढ़ राजीव तिवारी बुधवार सुबह साइकिल चलाकर सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय पहुंचे।
सचिवालय के बाहर साइकिल से पहुंचते हुए राजीव तिवारी ने लोगों को फिटनेस, स्वच्छ वातावरण और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी और आम नागरिक सप्ताह में एक-दो दिन भी साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, तो शहर में प्रदूषण और ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
बुधवार को चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ अधिकारी साइकिल, ऑटो और सार्वजनिक परिवहन के जरिए अपने कार्यालय पहुंचे। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है।
शहरवासियों ने भी अधिकारियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।














Total Users : 349162
Total views : 576483