June 15, 2026 5:51 pm

June 15, 2026 5:51 pm

CHANDIGARH NEWS: CTU बस से ऑफिस पहुंचे CTU निदेशक अविकेश गुप्ता, दिया सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 मई: चंडीगढ़ में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा विशेष पहल देखने को मिली। इसी क्रम में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के निदेशक अविकेश गुप्ता पीसीएस अपने कार्यालय सीटीयू बस में सफर कर पहुंचे।
निदेशक अविकेश गुप्ता ने सरकारी वाहन या निजी कार के बजाय आम यात्रियों की तरह सीटीयू बस में सफर कर लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया। उनके इस कदम की कर्मचारियों और यात्रियों ने भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने से न केवल ट्रैफिक जाम और प्रदूषण कम होगा, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जैसे योजनाबद्ध शहर में लोग यदि निजी वाहनों के बजाय बसों और अन्य सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें तो शहर को और अधिक स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।


बुधवार को शहर के कई अधिकारी साइकिल, ऑटो और सार्वजनिक परिवहन के जरिए अपने कार्यालय पहुंचे। प्रशासन की यह पहल लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सीटीयू अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को बस सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 3 7
Total Users : 344137
Total views : 569527

शहर चुनें