September 13, 2026 4:54 am

September 13, 2026 4:54 am

चंडीगढ़ में एक और IAS अधिकारी की पोस्टिंग, केंद्र सरकार ने जारी किए आदेश

गृह मंत्रालय के आदेश के तहत AGMUT कैडर में तबादले, डी. कार्तिकेयन को चंडीगढ़ भेजा गया
बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 14 अप्रैल: चंडीगढ़ प्रशासन में एक और आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार AGMUT कैडर के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें एक अधिकारी को चंडीगढ़ में तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी डी. कार्तिकेयन को दिल्ली से स्थानांतरित कर चंडीगढ़ में पोस्ट किया गया है। यह आदेश 14 अप्रैल 2026 को जारी किया गया और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इसके अलावा अन्य अधिकारियों में राजीव शुक्ला और अनुप ठाकुर को पुडुचेरी, विवेक अग्रवाल, आशा चौधरी मल्होत्रा और विकास अहलावत को जम्मू-कश्मीर, जबकि सौम्यकेतु मिश्रा को मिजोरम भेजा गया है।

Tranfer

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपने-अपने नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
प्रशासनिक स्तर पर इस नई पोस्टिंग को अहम माना जा रहा है, क्योंकि चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कार्यों को और मजबूत करने के लिए लगातार अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 7 2
Total Users : 412472
Total views : 662287

शहर चुनें