April 23, 2026 10:53 am

April 23, 2026 10:53 am

चंडीगढ़ में फिर बढ़ी अफसरशाही: केंद्र ने एक और आईएएस अधिकारी की पोस्टिंग की, आरके गर्ग ने उठाए सवाल

छोटे से यूटी में अधिकारियों की बढ़ती संख्या पर बहस तेज, कैडर व पद अनुसार सामने आई पूरी तस्वीर

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 14 अप्रैल: Chandigarh UT में प्रशासनिक ढांचे को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा एक और आईएएस अधिकारी की तैनाती के बाद शहर में अफसरों की बढ़ती संख्या पर सवाल उठने लगे हैं।
इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता आरके गर्ग ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छोटे से शहर में पहले ही अधिकारियों की भरमार है, ऐसे में लगातार नई पोस्टिंग समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी खर्च बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जटिल हो सकती है।

आईएएस अधिकारी (शीर्ष प्रशासनिक स्तर)
H. Rajesh Prasad, आईएएस – मुख्य सचिव (विजिलेंस, चेयरमैन हाउसिंग बोर्ड, CITCO)
Mandip Singh Brar, आईएएस – गृह सचिव (गृह, पुलिस, कानून-न्याय, पर्यावरण)
Diprava Lakra, आईएएस – वित्त सचिव (वित्त, हाउसिंग, परिवहन, योजना, मुख्य प्रशासक)
Prerna Puri, आईएएस – सचिव (इंजीनियरिंग, शिक्षा, जनसंपर्क, खेल)
Swapnil M. Naik, आईएएस – सचिव (कार्मिक, आतिथ्य, मुख्य निर्वाचन अधिकारी)
Syed Abid Rasheed Shah, आईएएस – सचिव (पर्यटन, संस्कृति, एमडी CITCO)
Abhijit Vijay Chaudhari, आईएएस – सचिव (विजिलेंस, सूचना प्रौद्योगिकी)
Pardeep Kumar, आईएएस – सचिव (कृषि, पशुपालन, सीईओ हाउसिंग बोर्ड)
Mohamed Mansoor L., आईएएस – सचिव (खाद्य आपूर्ति, सहकारिता, वक्फ बोर्ड)

Amit kumar आईएएस कमिश्नर नगर निगम

Nishant Kumar Yadav, आईएएस – उपायुक्त (जिला मजिस्ट्रेट, एस्टेट ऑफिसर, श्रम आयुक्त)

सीएसएस (CSS) अधिकारी
Anuradha S. Chagti, CSS – सचिव (सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, वित्तीय जिम्मेदारियां)

राजीव तिवारी डीपीआर, एस्टेट ऑफिसर 3

डीएएनआईसीएस (DANICS) अधिकारी

नवीन, DANICS – एसडीएम (केंद्रीय) एस्टेट ऑफिसर 1
खुशप्रीत कौर, DANICS – एसडीएम (पूर्व), एस्टेट ऑफिसर बिल्डिंग।

Akhil Kumar, DANICS – अतिरिक्त सचिव (कार्मिक, हाउसिंग बोर्ड)
Amit Kumar, DANICS – अतिरिक्त सचिव (गृह, प्रोटोकॉल, परिवहन प्राधिकरण)

पीसीएस (PCS) अधिकारी
अमनदीप सिंह भट्टी, PCS – अतिरिक्त उपायुक्त (रेड क्रॉस, शिक्षा)
Sorabh Kumar Arora, PCS – निदेशक (संस्कृति, खेल, आयुष, चुनाव)
Nitish Singla, PCS – रोजगार, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास
Paviter Singh, PCS – उद्योग, आतिथ्य, CITCO
हिमांशु गर्ग, PCS – संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

एचसीएस (HCS) अधिकारी
Pradhuman Singh, HCS – परिवहन, लाइसेंसिंग प्राधिकरण, CTU
Isha Kamboj, HCS – एसडीएम (दक्षिण), स्मार्ट सिटी
Radhika Singh, HCS – हाउसिंग, शहरी योजना, खाद्य आपूर्ति
डॉ. इंदरजीत रंगा, HCS – संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

आरके गर्ग की प्रतिक्रिया
आरके गर्ग ने कहा, “चंडीगढ़ जैसे छोटे शहर में पहले ही अधिकारियों की संख्या बहुत अधिक है। बार-बार नए आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग से प्रशासनिक ढांचा और भारी हो रहा है। इससे खर्च बढ़ेगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।” वही पुलिस व फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों की संख्या अगल से है। हरियाणा व पंजाब के पड़ोसी जिले मोहाली व पंचकूला 2 आएएएस, 2 आईपीएस 5 अधिकारी है। जबकि चंडीगढ़ उनसे छोटा शहर है

बढ़ती बहस
चंडीगढ़, जो पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी भी है, वहां प्रशासन का तर्क है कि काम का दायरा अधिक होने के कारण अधिकारियों की जरूरत है। लेकिन लगातार बढ़ती तैनाती ने “अफसरों की फौज” वाली बहस को फिर से हवा दे दी है।

चंडीगढ़ में एक और IAS अधिकारी की पोस्टिंग, डी. कार्तिकेयन को चंडीगढ़ भेजा

चंडीगढ़ प्रशासन में एक और आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार AGMUT कैडर के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें एक अधिकारी को चंडीगढ़ में तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी डी. कार्तिकेयन को दिल्ली से स्थानांतरित कर चंडीगढ़ में पोस्ट किया गया है। यह आदेश 14 अप्रैल 2026 को जारी किया गया और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इसके अलावा अन्य अधिकारियों में राजीव शुक्ला और अनुप ठाकुर को पुडुचेरी, विवेक अग्रवाल, आशा चौधरी मल्होत्रा और विकास अहलावत को जम्मू-कश्मीर, जबकि सौम्यकेतु मिश्रा को मिजोरम भेजा गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपने-अपने नए पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
प्रशासनिक स्तर पर इस नई पोस्टिंग को अहम माना जा रहा है, क्योंकि चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कार्यों को और मजबूत करने के लिए लगातार अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 0 3 6 8 7
Total Users : 303687
Total views : 511479

शहर चुनें