August 29, 2026 3:33 pm

August 29, 2026 3:33 pm

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 डॉक्टर सस्पेंड

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 19 मई: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और 1 मेडिकल ऑफिसर (MO) को सस्पेंड कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुमिता मिश्रा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, लिंग अनुपात में सुधार से संबंधित प्रभावी निगरानी और कार्यान्वयन उपाय सुनिश्चित करने में विफल रहने पर यह कार्रवाई की गई है।
सस्पेंड किए गए अधिकारियों में SMO डॉ. टीना आनंद, SMO डॉ. विजय परमार, SMO डॉ. सतपाल और MO डॉ. प्रभा शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को प्रदेश में गिरते लिंग अनुपात और पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 4 1 1
Total Users : 400411
Total views : 646063

शहर चुनें