सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश कैलेंडर
बाबूगिरी न्यूज़ ब्यूरो
चंडीगढ़, 19 मई। यूटी चंडीगढ़ के जिला शिक्षा कार्यालय ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी आदेशों के अनुसार शहर के सभी सरकारी और एडेड स्कूलों में 23 मई 2026 से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह अवकाश कुल 39 दिनों का होगा। हालांकि 29 और 30 जून को शिक्षकों के लिए कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं।
जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी आदेश में वर्षभर की अन्य छुट्टियों की भी जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार शरदकालीन अवकाश 7 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक रहेगा, जबकि शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक घोषित किया गया है।

इसके अलावा स्थानीय अवकाशों में 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 29 अक्टूबर को करवा चौथ की छुट्टी घोषित की गई है। साथ ही स्कूलों के प्राचार्य अथवा प्रधानाचार्य को वर्ष के दौरान एक अतिरिक्त स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार भी दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यूटी चंडीगढ़ के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रत्येक माह का दूसरा शनिवार अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।
यह आदेश शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी, आईएएस की ओर से जारी किया गया है।












Total Users : 323555
Total views : 540268