May 23, 2026 6:30 pm

May 23, 2026 6:30 pm

CHANDIGARH NEWS: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी से हड़कंप

अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक को उड़ाने की चेतावनी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़/अंबाला, 21 मई: चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को कई स्कूलों, हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। ई-मेल में दावा किया गया है कि 6 जून तक रेलवे ट्रैक पर आईईडी ब्लास्ट किया जा सकता है।

स्कूलों में चला सर्च ऑपरेशन
धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए कई स्कूलों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, जबकि कुछ स्थानों पर एहतियातन परिसर खाली करवाए गए।


रेलवे ट्रैक और सरकारी दफ्तरों की बढ़ी सुरक्षा
ई-मेल में अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। ट्रैक और रेलवे स्टेशनों के आसपास लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं हरियाणा सीएम ऑफिस और अन्य सरकारी दफ्तरों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

साइबर सेल जुटी जांच में
जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं। साइबर सेल यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि मेल कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच में ज्यादातर मामले फर्जी पाए गए, लेकिन हर बार प्रशासन को पूरे सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई करनी पड़ती है।
प्रशासन की लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 1 5
Total Users : 323515
Total views : 540205

शहर चुनें