बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला/हिसार, 4 जून। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए एक और सफल ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ब्यूरो की भिवानी टीम ने हांसी के विशाल पटवारी तथा उसके सहयोगी पवन , निजी व्यक्ति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7ए में पुलिस थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में मामला दर्ज किया गया है|
क्या था मामला-
शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके प्लॉट के इंतकाल की प्रक्रिया पूर्ण करने के बदले विशाल, पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है|शिकायत के सत्यापन उपरांत एसीबी की भिवानी यूनिट द्वारा योजनाबद्ध ढंग से ट्रैप लगाया गया। ट्रैप के दौरान आरोपी पटवारी विशाल के कहने पर पवन नामक निजी व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि प्राप्त की। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एसवी एंड एसीबी यूनिट भिवानी के नेतृत्व में की गई।













Total Users : 413274
Total views : 663339