June 10, 2026 12:27 pm

June 10, 2026 12:27 pm

चंडीगढ़-हिसार के बीच वोल्वो बस सेवा बनी यात्रियों की पहली पसंद

हरियाणा रोडवेज ने जारी किया पूरा शेड्यूल, ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी सुविधा

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 9 जून। चंडीगढ़ और हिसार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन, चंडीगढ़ डिपो की वोल्वो लग्जरी बस सेवा बड़ी सुविधा साबित हो रही है। प्रतिदिन संचालित होने वाली इन बसों के जरिए यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का विकल्प मिल रहा है। विभाग द्वारा इस रूट पर चलने वाली सभी वोल्वो बसों का समय-सारिणी भी जारी की गई है।
चंडीगढ़ से हिसार और हिसार से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली वोल्वो बसें जीरकपुर, अंबाला बाईपास, कैथल, कलायत, नरवाना, सुरेवाला मोड़ और बरवाला होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं, जिनमें नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी, कारोबारी और अन्य यात्री शामिल हैं।

चंडीगढ़ से हिसार के लिए वोल्वो बसों का समय
सुबह 08:44 बजे
सुबह 11:30 बजे
दोपहर 01:06 बजे
दोपहर 02:54 बजे
शाम 04:20 बजे

हिसार से चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बसों का समय
सुबह 04:10 बजे
सुबह 06:00 बजे
सुबह 08:00 बजे
दोपहर 03:20 बजे
शाम 06:10 बजे


परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वोल्वो बसों में यात्रियों को बेहतर बैठने की व्यवस्था, वातानुकूलित सुविधा और आरामदायक सफर उपलब्ध कराया जा रहा है। यही वजह है कि यह सेवा लगातार यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रही है।
विभाग ने बताया कि यात्री ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं। इससे सीट आरक्षण की प्रक्रिया आसान हो गई है और यात्रियों को बस अड्डे पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। विभाग ने यात्रियों से निर्धारित समय से पहले बस अड्डे पर पहुंचने और यात्रा से पूर्व समय-सारिणी की पुष्टि करने की अपील की है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 8 8 2 8
Total Users : 338828
Total views : 561981

शहर चुनें