पंचकूला: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा पूछे जा रहे सवालों पर विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने पुरानी व नई विज्ञापन संख्याओं, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड, आरक्षण, गर्भवती महिलाओं और पूर्व सैनिकों को मिलने वाली छूट सहित सभी अहम पहलुओं को स्पष्ट किया।
सभी निर्णय विज्ञापन की शर्तों के अनुसार
एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा लिए गए सभी निर्णय भर्ती विज्ञापन में निर्धारित नियम-शर्तों के अनुरूप हैं और यह सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होंगे। महिला अभ्यर्थियों को गर्भावस्था की स्थिति में और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आवेदन में छूट दी जाएगी।
आयु गणना को लेकर भ्रम दूर
आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आयु में छूट केवल विज्ञापन संख्या 14/2024 के अभ्यर्थियों (पूर्व सैनिक सहित) को ही मिलेगी।
इस विज्ञापन के तहत आयु की गणना 1 सितंबर 2024 के आधार पर होगी।
वहीं विज्ञापन संख्या 01/2026 के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
नई भर्ती में आयु संबंधी छूट केवल विज्ञापन में तय श्रेणियों और शर्तों के अनुसार ही मान्य होगी।
शारीरिक मापदंड और दौड़ के नियम
एचएसएससी अध्यक्ष ने पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि—महिला अभ्यर्थियों के लिए
सामान्य वर्ग: न्यूनतम ऊंचाई 158 सेमी
आरक्षित वर्ग: न्यूनतम ऊंचाई 156 सेमी
दौड़: 1 किलोमीटर, 6 मिनट में पूरी करना अनिवार्य
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
सामान्य वर्ग: ऊंचाई 170 सेमी
आरक्षित वर्ग: ऊंचाई 168 सेमी
दौड़: 2.5 किलोमीटर, 12 मिनट में पूरी करनी होगी
छाती:
सामान्य वर्ग: 83 सेमी (बिना फुलाए) और 4 सेमी फुलाव
आरक्षित वर्ग: 81 सेमी (बिना फुलाए) और 4 सेमी फुलाव
पूर्व सैनिक (ESM)
दौड़: 1 किलोमीटर, 5 मिनट में पूरी करना अनिवार्य
गर्भवती महिलाओं को विशेष छूट
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि पीएसटी के दौरान दौड़ से छूट केवल गर्भवती महिलाओं को दी जाएगी, लेकिन नियुक्ति से पहले शारीरिक मानक परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य रहेगा।
पूर्व सैनिक और आरक्षण प्रमाण-पत्र से जुड़ी शर्तें
उन्होंने बताया कि— केवल वही अभ्यर्थी ESM श्रेणी में आवेदन कर सकता है, जिसे सेवा से आधिकारिक रूप से मुक्ति मिल चुकी हो।
DESM/DDESM प्रमाण-पत्र 12 जनवरी 2025 के बाद जारी या नवीनीकृत होने चाहिए।
बीसीए, बीसीबी और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र 1 अप्रैल 2025 से आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होने चाहिए।
पंचायती राज या केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए बने ओबीसी/ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होंगे।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को लेकर स्थिति स्पष्ट
पुलिस भर्ती में दिव्यांग (PWD) श्रेणी के लिए कोई पद आरक्षित नहीं हैं। श्रवण बाधित अभ्यर्थियों का पूरी तरह चिकित्सकीय रूप से फिट होना अनिवार्य है। एक कान से सुनने वाले अभ्यर्थी पुलिस पदों के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवेदन भरते समय बरतें पूरी सावधानी
एचएसएससी अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि—
हालिया रंगीन फोटो (सफेद पृष्ठभूमि, नाम और तिथि सहित) अपलोड करें
आवेदन पत्र में सभी विवरण सही भरें
सभी प्रमाण-पत्र विज्ञापन के अनुसार वैध हों
आवेदन सीएससी के माध्यम से न भरें
पीएमटी/पीएसटी और लिखित परीक्षा की तिथियां अलग-अलग जारी की जाएंगी
लिखित परीक्षा 97 अंकों की होगी, जबकि एनसीसी ए, बी और सी प्रमाण-पत्र धारकों को नियमानुसार अधिकतम 3 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
90 दिन में समान पे-स्केल पर नौकरी बदलने की सुविधा
सीईटी नीति के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी नौकरी ज्वाइन करने के 90 दिनों के भीतर समान पे-स्केल पर दूसरी नौकरी ज्वाइन करता है, तो 90 दिन पूरे होने के बाद उसे पहले पद से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, सीईटी स्कोर की वैधता के दौरान अधिक पे-स्केल वाली नौकरी ज्वाइन करना संभव होगा।
अफवाहों से बचने की अपील
एचएसएससी अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे भर्ती को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
भर्ती का पूरा शेड्यूल
5500 पदों पर पुलिस भर्ती
विज्ञापन संख्या: 01/2026
कुल पद: 5500
पुरुष कांस्टेबल: 4500
महिला कांस्टेबल: 600
हरियाणा रेलवे पुलिस: 400
3112 पदों पर ग्रुप-C भर्ती
विज्ञापन संख्या: 02/2026
कुल पद: 3112
आवेदन तिथि: 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)











Total Users : 291344
Total views : 493640