April 5, 2026 10:12 pm

April 5, 2026 10:12 pm

DELHI: कोहरे का कहर: दिल्ली आने वाली 35 से ज्यादा ट्रेनें लेट, रेल यातायात अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

कोहरे की वजह से लोको पायलटों को सिग्नल साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई है। रफ्तार कम होने के कारण ट्रेनों का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। फिलहाल उत्तर भारत से दिल्ली की ओर आने वाली 35 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे के दौरान रेलवे द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार घटाई गई है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोहरा छंटने के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लेट ट्रेनें
02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल: 7 घंटे 10 मिनट लेट
12393 सप्त क्रांति सुपरफास्ट: 2 घंटे 53 मिनट लेट
22823 तेजस राजधानी: 1 घंटा 13 मिनट लेट
12301 राजधानी एक्सप्रेस: 1 घंटा 20 मिनट लेट
22462 श्री शक्ति एक्सप्रेस: 1 घंटा 12 मिनट लेट
14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस: 56 मिनट लेट
14086 हरियाणा एक्सप्रेस: 2 घंटे 12 मिनट लेट
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस: 3 घंटे 57 मिनट लेट
12423 राजधानी एक्सप्रेस: 1 घंटा 12 मिनट लेट
12730 तेलंगाना एक्सप्रेस: 4 घंटे 42 मिनट लेट
12627 कर्नाटक एक्सप्रेस: 3 घंटे 56 मिनट लेट
12877 नई दिल्ली गरीब रथ: 2 घंटे 5 मिनट लेट
12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस: 2 घंटे 35 मिनट लेट
12751 जाट हमसफर: 4 घंटे 12 मिनट लेट
12715 सचखंड सुपरफास्ट: 1 घंटा 15 मिनट लेट
82501 आईआरसीटीसी तेजस: 2 घंटे 15 मिनट लेट
20807 हीरा कोल्ड एक्सप्रेस: 1 घंटा 44 मिनट लेट
14619 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस: 7 घंटे 10 मिनट लेट
आनंद विहार टर्मिनल की स्थिति
12435 गरीब रथ एक्सप्रेस: 2 घंटे 4 मिनट लेट
12571 आनंद विहार टर्मिनल हमसफर: 2 घंटे 44 मिनट लेट
12211 आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ: 1 घंटा 5 मिनट लेट
1217 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस: 1 घंटा 17 मिनट लेट
13429 मालदा टाउन–ANVT एक्सप्रेस: 2 घंटे 21 मिनट लेट

दिल्ली जंक्शन पर लेट ट्रेनें
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस: 6 घंटे 35 मिनट लेट
12225 कैफियत एक्सप्रेस: 3 घंटे 31 मिनट लेट
12219 आश्रम एक्सप्रेस: 45 मिनट लेट
12379 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस: 2 घंटे 3 मिनट लेट

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की स्थिति
22867 निजामुद्दीन हमसफर: 3 घंटे 29 मिनट लेट
14211 नई दिल्ली इंटरसिटी: 1 घंटा 38 मिनट लेट
12409 गोंडवाना सुपरफास्ट: 6 घंटे 14 मिनट लेट
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस: 3 घंटे 13 मिनट लेट
12723 तेलंगाना एक्सप्रेस: 5 घंटे 13 मिनट लेट
12627 कर्नाटक एक्सप्रेस: 3 घंटे 58 मिनट लेट
12221 निजामुद्दीन राजधानी: 3 घंटे 10 मिनट लेट
12625 केरल सुपरफास्ट: 1 घंटा 25 मिनट लेट
18477 उत्कल एक्सप्रेस: 2 घंटे 48 मिनट लेट
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें और कोहरे के दौरान अतिरिक्त समय को ध्यान में रखकर सफर की योजना बनाएं।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 1 8
Total Users : 291318
Total views : 493612

शहर चुनें