प्रदेश सरकार ने नियुक्ति के आदेश किए जारी, अब हरियाणा में बिजली क्षेत्र के नियामक आयोग की संभालेंगे कमान
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 6 नवम्बर। हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश सरकार ने उन्हें हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है।
इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अरुण कुमार गुप्ता की नियुक्ति को हरियाणा के बिजली क्षेत्र के प्रशासनिक और नियामक ढांचे में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग प्रदेश में बिजली क्षेत्र के नियमन से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। आयोग बिजली दरों के निर्धारण, बिजली वितरण कंपनियों से संबंधित नियामक मामलों और उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अरुण कुमार गुप्ता के चेयरमैन नियुक्त होने के बाद अब आयोग के कामकाज की जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में होगी।













Total Users : 454222
Total views : 719038