September 19, 2026 10:56 pm

September 19, 2026 10:56 pm

झज्जर में यूपी की युवती से गैंगरेप, 8 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल ट्रांजैक्शन और AI तकनीक से पुलिस ने किया खुलासा
झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में उत्तर प्रदेश की एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी से बहादुरगढ़ आई थी युवती
पीड़िता उत्तर प्रदेश से अपने फूफा के साथ रोजगार की तलाश में झज्जर के बहादुरगढ़ आई थी। सोमवार–मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे वह बहादुरगढ़ के श्रीराम मेट्रो स्टेशन पर बस से उतरी। इसी दौरान पांच युवकों ने उनका पीछा किया और करीब ढाई बजे दिल्ली–रोहतक रोड स्थित एक ढाबे पर ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद युवती भयभीत थी और शुरुआत में बयान देने से हिचक रही थी, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

8 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार
झज्जर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया। महज 8 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

डिजिटल ट्रांजैक्शन बना अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस को डिजिटल पेमेंट के रूप में बड़ा सुराग मिला। आरोपियों ने शराब ठेके पर भुगतान पेमेंट ऐप के जरिए किया था। इसी ट्रांजैक्शन के आधार पर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण किया, जिससे आरोपियों की पहचान और मूवमेंट ट्रैक हो गई।

AI और तकनीक से सुलझा मामला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, AI आधारित सर्विलांस सिस्टम, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और डिजिटल पेमेंट रिकॉर्ड की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया गया।
झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि आज के दौर में अपराध नियंत्रण के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी झज्जर पुलिस AI और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से अपराधियों पर शिकंजा कसती रहेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 3 8 3
Total Users : 416383
Total views : 667451

शहर चुनें