पीडब्ल्यूडी की सड़कें गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का बनेंगी ब्रांड : रणबीर गंगवा
पंचकूला, 16 जनवरी — हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग केवल वर्तमान की समस्याओं तक सीमित न रहते हुए भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्रदेश में मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीडब्ल्यूडी की सड़कें गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बनें—इसी उद्देश्य के साथ विभाग कार्य कर रहा है।
श्री रणबीर गंगवा शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचकूला में सड़क सुरक्षा माह (जनवरी 2026) के अंतर्गत आयोजित “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, जिलों के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई, विषय विशेषज्ञ एवं विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंत्री ने बताया कि धुंध और खराब दृश्यता के दौरान सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पिछले वर्ष 3500 किलोमीटर तथा चालू वर्ष में 2300 किलोमीटर सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई गई हैं। स्कूल सेफ्टी पर विशेष ध्यान देते हुए संकेतक, रोड मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए।
गंगवा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जान-माल की सुरक्षा के उद्देश्य से प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सड़क उपयोगकर्ता है और सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के रखरखाव, मरम्मत, निर्माण, चौड़ीकरण और पैचवर्क के कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। वर्क प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत 6608 किलोमीटर लंबाई की 2324 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 5508 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 2229 सड़कों पर कार्य प्रगति पर है।
मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 3500 किलोमीटर सड़कों को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है। इनमें से 1275 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण इस वर्ष पूरा किया जाएगा, जबकि शेष 2225 किलोमीटर सड़कों को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना 2025-26 का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा 21 सितंबर 2025 को किया गया था। इस परियोजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष में 4827 करोड़ रुपये की लागत से 9410 किलोमीटर लंबाई की 4227 सड़कों का उत्थान किया जाएगा। साथ ही, हरियाणा को गड्ढा मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से “म्हारी सड़क” ऐप भी आमजन को समर्पित किया गया है।
रणबीर गंगवा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 50 किलोमीटर तथा वर्ष 2026-27 में लगभग 110 किलोमीटर लंबी मॉडल सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे विभाग हर हाल में पूरा करेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटिया कार्य पाए जाने पर ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, ईआईसी अनिल दहिया, राजीव यादव, वी.एस. मलिक सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित













Total Users : 338829
Total views : 561982