चंडीगढ़। जीएमसीएच सेक्टर-32 अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात सेफ्टी ऑफिसर लक्ष्मीकांत तिवारी को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर जीएमसीएच सुरक्षा कर्मचारी यूनियन एवं ज्वाइंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ की ओर से उन्हें फूलों का बुके भेंट कर हार्दिक बधाई दी गई।
इस अवसर पर ज्वाइंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के प्रधान सुखबीर सिंह ने कहा कि लक्ष्मीकांत तिवारी को मिला यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल जीएमसीएच बल्कि पूरे चंडीगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने तिवारी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
वहीं, जीएमसीएच सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के प्रधान हरदीप सिंह ने कहा कि यह सम्मान जीएमसीएच के प्रत्येक कर्मचारी के लिए प्रेरणास्रोत है। लक्ष्मीकांत तिवारी की इस उपलब्धि से सभी कर्मचारी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने भी लक्ष्मीकांत तिवारी को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट सेवा देने की उम्मीद जताई।














Total Users : 400362
Total views : 645984