September 25, 2026 1:09 pm

September 25, 2026 1:09 pm

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: चार दिन ठप रहेंगी शाखाएं, 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल, चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक,

नई दिल्ली: अगर आपने अभी तक बैंक से जुड़े जरूरी काम नहीं निपटाए हैं, तो अब सतर्क हो जाएं। देशभर में बैंक लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं। 27 जनवरी 2026 को बैंक यूनियनों द्वारा घोषित देशव्यापी हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है।

बैंक यूनियनों ने क्यों बुलाई देशव्यापी हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने संयुक्त रूप से 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करना, वेतन संशोधन और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान शामिल है।

पीएनबी ने किया यूनियनों की मांगों का समर्थन
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बैंक यूनियनों की मांगों का समर्थन किया है। हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि ग्राहकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, फिर भी शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

इन सेवाओं पर पड़ सकता है असर
हड़ताल और लगातार छुट्टियों के कारण ब्रांच से जुड़ी कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं—
चेक क्लीयरेंस में देरी
RTGS और डिमांड ड्राफ्ट सेवाएं प्रभावित
बैंक शाखाओं में होने वाले नियमित कार्य ठप
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सामान्य
ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि हड़ताल के दौरान भी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और ATM सेवाएं बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक
देशभर में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे—
24 जनवरी 2026: चौथा शनिवार
25 जनवरी 2026: रविवार
26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस
27 जनवरी 2026: देशव्यापी बैंक हड़ताल

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
बैंकों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे नकद निकासी, चेक जमा, ड्राफ्ट और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते निपटा लें। छुट्टियों और हड़ताल के कारण कुछ दिनों तक बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती हैं, ऐसे में पहले से योजना बनाना ग्राहकों के लिए फायदेमंद रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 9 4 3 9
Total Users : 419439
Total views : 671431

शहर चुनें