July 14, 2026 7:24 am

July 14, 2026 7:24 am

डॉ. पवन कुमार को फिर मिला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष का चार्ज

चंडीगढ़/भिवानी: हरियाणा सरकार ने एक बार फिर डॉ. पवन कुमार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. पवन कुमार 28 फरवरी 2026 तक बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले वे 31 जनवरी 2026 तक इस पद पर कार्य कर चुके थे।

शिक्षा विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश
हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चरखी दादरी के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार को Board of School Education Haryana, भिवानी के अध्यक्ष का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। यह आदेश 17 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

28 फरवरी 2026 तक निभाएंगे जिम्मेदारी
सरकारी आदेश के अनुसार, डॉ. पवन कुमार 28 फरवरी 2026 तक बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अतिरिक्त चार्ज से संबंधित नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

पहले भी रह चुके हैं बोर्ड चेयरमैन
डॉ. पवन कुमार इससे पहले भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका पिछला कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को समाप्त हुआ था। इसके बाद सरकार ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है।
परीक्षाओं और शैक्षणिक कार्यों के चलते लिया गया फैसला
सूत्रों के अनुसार, बोर्ड से जुड़ी परीक्षाओं, परिणाम प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए सरकार ने अनुभवी अधिकारी को ही दोबारा यह जिम्मेदारी दी है, ताकि कामकाज में किसी तरह की बाधा न आए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किए आदेश जारी
यह आदेश विनीत गर्ग, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार (स्कूल शिक्षा विभाग) द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, उच्च शिक्षा विभाग, बोर्ड सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
शिक्षा जगत में फैसले को बताया अहम
डॉ. पवन कुमार को दोबारा बोर्ड अध्यक्ष बनाए जाने को शिक्षा जगत में अहम निर्णय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे बोर्ड के कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी और आगामी शैक्षणिक सत्र व परीक्षाओं की तैयारियां सुचारू रूप से पूरी हो सकेंगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 4 7 3
Total Users : 368473
Total views : 602697

शहर चुनें