July 14, 2026 5:53 am

July 14, 2026 5:53 am

Masoom Sharma Controversy: ‘सरपंच हो या मंत्री, मैं किसी को नहीं मानता’: मासूम शर्मा ने स्टेज पर चढ़े लोगों को फटकारा, बाउंसरों से हुई धक्का-मुक्की

Masoom Sharma Controversy: हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा के बुधवार रात को शहर के एक होटल में लाइव शो के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े मुआना गांव के पूर्व सरपंच तथा अन्य को नीचे उतरने को कह दिया। नहीं उतरे तो बोले तो कि कार्यक्रम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो, मैं किसी ने कुछ नहीं मानता। इसलिए सरपंच हो, नीचे बैठकर देखो। नहीं तो यहां से चले जाओ।

बुधवार को कलाकार मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा की 25वीं सालगिरह थी। इस खुशी में सफीदो रोड स्थित एक होटल में प्रोग्राम रखा गया। यह कार्यक्रम कलाकार मासूम शर्मा के जीजा यूटयूबर धरमू ने आयोजित करवाया था।

प्रोग्राम में धरमू के रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। धरमू ने अपने गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेश शर्मा को भी बुलाया हुआ था। यह शो करीब एक घंटा ही चल पाया। उस वक्त स्टेज से युवाओं को उतारते समय हंगामा हो गया। जब भीड़ मंच से नहीं उतरी तो बाउंसरों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे मामला और बढ़ गया।

यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/7472

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 3 8 2
Total Users : 368382
Total views : 602574

शहर चुनें