September 20, 2026 12:46 pm

September 20, 2026 12:46 pm

करनाल में सराफा कारोबारियों से लूट, बाइक सवार बदमाशों का जानलेवा हमला

सेक्टर-16 में वारदात, 10–15 लाख की नकदी व सोना-चांदी लूटकर फरार, एक व्यापारी गंभीर घायल

करनाल: हरियाणा के करनाल में देर रात सराफा कारोबारियों को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-16 इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर सवार दो सराफा व्यापारियों पर तेजधार हथियार से हमला कर नकदी और गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घात लगाकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, एक्टिवा स्कूटी पर जीजा-साला अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। उनके पास एक बैग में करीब 10 से 15 लाख रुपये की नकदी और सोना-चांदी मौजूद थी। सेक्टर-16 में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर पर तेजधार हथियार से वार कर बैग छीन लिया और फरार हो गए।
एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल
हमले में जीजा को गंभीर चोटें आईं और वे सड़क से करीब 10 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरे। साले ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद राहगीरों ने घायल व्यापारी को तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस और CIA टीम जांच में जुटी
सूचना मिलते ही करनाल पुलिस, सीआईए की टीमें और डीएसपी राजीव कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लूट की पुष्टि हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
परिजनों का आरोप—सुनियोजित थी वारदात
परिजनों ने बताया कि वे सेक्टर-16 के निवासी हैं और सराफा बाजार में “मयूर सोना-चांदी” नाम से उनकी दुकान है। सोना पिघलाने के काम के चलते उनके पास अधिक नकदी और जेवरात थे, जिसकी जानकारी बदमाशों को पहले से थी। इसी वजह से यह वारदात पूरी तरह सुनियोजित लग रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 9 1 8
Total Users : 416918
Total views : 668157

शहर चुनें