June 26, 2026 12:15 pm

June 26, 2026 12:15 pm

टटिहरी गाने के विवाद में सिंगर बादशाह पर सख्ती, महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

पानीपत/चंडीगढ़: हरियाणवी गाने “टटिहरी” को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। Badshah के आयोग के समक्ष पेश न होने पर Renu Bhatia ने सख्त रुख अपनाते हुए पंचकूला के एसपी को उनकी गिरफ्तारी करने और पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश हरियाणा महिला आयोग में चल रही सुनवाई के दौरान जारी किए गए।

नोटिस के बावजूद आयोग के सामने नहीं पहुंचे बादशाह
हरियाणा महिला आयोग ने गाने को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सिंगर बादशाह को नोटिस जारी किया था। नोटिस में उन्हें 13 फरवरी को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था।
हालांकि आयोग के मुताबिक तय तारीख तक बादशाह आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। इसे गंभीर मानते हुए आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए।

गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के आदेश
रेनू भाटिया ने कहा कि आयोग ने बादशाह को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया था, लेकिन उन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आयोग के निर्देशों की अनदेखी करता है तो कानून के तहत कार्रवाई जरूरी हो जाती है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पंचकूला के एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जाए, ताकि वे जांच से बचने के लिए देश से बाहर न जा सकें।
अन्य राज्यों के महिला आयोग से भी समर्थन की अपील
रेनू भाटिया ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि Uttarakhand State Commission for Women ने भी इस मामले में हरियाणा महिला आयोग का समर्थन किया है।
उन्होंने देश के सभी राज्यों के महिला आयोगों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट हों और जब तक विवाद सुलझ नहीं जाता, तब तक देश में कहीं भी बादशाह के कार्यक्रम आयोजित न होने दें।

टटिहरी’ गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
पूरा विवाद बादशाह के हरियाणवी गाने “टटिहरी” को लेकर शुरू हुआ था। कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने आरोप लगाया कि गाने के बोल और वीडियो में महिलाओं और लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। इन शिकायतों के आधार पर हरियाणा महिला आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया और बादशाह को नोटिस जारी किया था।

हरियाणा में दर्ज हो चुकी हैं तीन एफआईआर
इस विवाद के चलते हरियाणा में बादशाह के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें एक मामला पंचकूला में जबकि दो मामले जींद में दर्ज किए गए हैं।
रेनू भाटिया ने कहा कि पानीपत में भी इस मामले में एक और एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और महिलाओं की गरिमा से जुड़े मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 5 3 9 1 2
Total Users : 353912
Total views : 583163

शहर चुनें